फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट: प्रदूषण रहित आधुनिक मशीनों पर सब्सिडी से घुंघरू-घंटा उद्योग को बढ़ावा

Thu, 12 Feb 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। बजट से घुंघरु-घंटा उद्योग के तेजी से विकसित होने की उम्मीद है। ओडीओपी के तहत बड़ी धनराशि आवंटित किए जाने पर यहां के घुंघरु-घंटा उद्योग को पंख लगने की आस है। प्रदूषण रहित आधुनिक मशीनों पर सब्सिडी दिए जाने की घोषणा पर उद्यमियों और कारीगरों दोनों को तरक्की की उम्मीद है।
विज्ञापन


एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साधते हुए पेश किए यूपी सरकार के बजट में घुंघरु-घंटा उद्योग को तेज गति से विकसित होने की पूरी आस है। प्रदूषण रहित आधुनिक मशीनों पर सब्सिडी दिए जाने पर कारीगरों को भट्टियों पर काम करने से निजात मिलेगी। बजट में हस्तशिल्प और मेटल उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाने की पहल की गई है इससे यहां के उत्पाद आसानी से देश-विदेश के बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
काॅमन फैसिलिटी सेंटर के तहत छोटे कारीगरों को कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा और फिनिशिंग केंद्रों के विस्तार से उत्पादन लागत में कमी आएगी। उद्यमियों की मांग पर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने को राज्य और जिले के मार्ग को चौड़ीकरण बनाने के लिए बजट आवंटित किया गया है, इससे माल ढुलाई में समय और धन की बचत होगी। औद्योगिक क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने पर उत्पादन को गति मिलेगी।
विज्ञापन

पटना पक्षी विहार और बड़े मियां की दरगाह के विकसित होने की उम्मीद
बजट में धार्मिक और ईको-टूरिज्म सर्किट को विकसित किए जाने पर पटना पक्षी विहार और बड़े मियां की दरगाह के सौंदर्यीकरण की उम्मीद है। इनके सौंदर्यीकरण से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। जल निकासी और स्वच्छ पेयजल योजना के लिए बजट में विशेष आवंटन से नगरीय क्षेत्र की सूरत बदल सकती है।
बोले व्यापारी-
योगी सरकार का बजट छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए उत्साहजनक है। ओडीओपी में मार्केटिंग सहायता बढ़ने से हमारे पीतल उद्योग को ग्लोबल पहचान मिलेगी। -विशन वार्ष्णेय, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल जलेसर
सड़कों के चौड़ीकरण होने से कनेक्टिविटी में सुधार होगा जिससे व्यापार को गति मिलेगी। कौशल विकास योजनाओं से हुनरमंद युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। सरकार को इसे धरातल पर उतारना चाहिए। - अचल मित्तल, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें