अलीगंज के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह।
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा शनिवार को 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। विद्यार्थियों ने पेपर आसान बताया।
जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र व आधार कार्ड देखकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक आयोजित की गई।
इसमें कुल 642 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 584 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर आए विद्यार्थियों ने बताया कि वाणिज्य विषय का पेपर आसान रहा। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का मानव विज्ञान विषय का पेपर होना था।
लेकिन जिले में इस विषय से संबंधित एक भी छात्रा पंजीकृत नहीं था। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कई परीक्षा केंद्र पर जाकर निरीक्षण किया।
इस दौरान कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। वहीं किसी परीक्षा केंद्र से सॉल्वर पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन तरीके से संंपन्न हुई।