फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपंजीकृत अस्पताल किया गया सील, एक को थमाया नोटिस

Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार देर शाम को दो निजी अस्पतालों पर कार्रवाई की। एक अस्पताल को सील कर दिया। वहीं दूसरे को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि दो अस्पतालों की शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पीपल अड्डा स्थित आरएन हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। हॉस्पिटल का पंजीकरण भी नहीं था। निरीक्षण के समय दो डिलीवरी के केस मिले। इनमें एक प्रसूता की छुट्टी कर दी गई थी। वहीं एक प्रसूता को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला शहर के हाजीपुरा का है जहां पर सुमन गुप्ता का अपंजीकृत अस्पताल संचालित हो रहा था। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक भी मरीज नहीं मिला। संचालक को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, श्याम सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें