पिलुआ कस्बा में क्लीनिक के निरीक्षण के बाद नोटिस जारी करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत स्वास्
एटा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निधौली कलां ब्लॉक में अपंजीकृत क्लीनिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। एक क्लीनिक को सील कर दिया गया वहीं दूसरे क्लीनिक को नोटिस जारी किया गया है।
प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि निधौली कलां ब्लॉक के नगला बंदी गांव में खाटू श्याम क्लीनिक अपंजीकृत मिला।
इस क्लीनिक को लेकर कई बार शिकायतें प्राप्त हुईं जिसके आधार पर वहां पर कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं पिलुआ कस्बा के मैट्रो पॉली क्लीनिक में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।
इसके साथ ही कोई यहां पर कोई स्टाफ नर्स भी मौजूद नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया है। वहीं तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अगर तीन दिन दिन के अंदर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, श्याम सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।