फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तहसील के सामने रात भर अज्ञात रौंदते रहे वाहन

Fri, 30 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के व्यस्ततम और मुख्य मार्ग जीटी रोड पर तहसील के सामने बृहस्पतिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में रात भर वाहन उसको रौंदते रहे। सुबह के समय जानकारी होने पर पुलिस ने मुश्किल से क्षत-विक्षत शव को एकत्रित कर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर में हर वक्त घूमनेे वाली पुलिस की 112 पीआरवी व अन्य किसी ने यह नहीं देखा कि तहसील के सामने वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार की देर रात हुई इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे बड़ी अमानवीयता यह रही कि मृतक के शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे और चंद कदमों की दूरी पर स्थित कोतवाली नगर पुलिस को सूचना तक नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह के समय जब स्थानीय लोग टहलने के लिए निकले और देखा तो पुलिस को सूचना दी। तब कहीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।
एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि शव इतनी क्षत-विक्षत अवस्था में था कि देखा नहीं जा सकता। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि अगर कोई लापरवाही की गई है तो जांच कराई जाएगी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें