फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस को खींचकर ले जा रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

Fri, 30 May 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खराब बस को खींचकर ले जा रहा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बस बेकाबू होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हाईवे के बाईपास पर ककहरा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दबकर कासगंज के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव छिछौरा थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी अनिल कुमार ने बताया कि चचेरा भाई सुभाष चंद्र (27) कासगंज में एक क्लीनिक का संचालन करता था। बृहस्पतिवार को किसी मिलने वाली की बस कुरावली में खराब हो गई। उसको खींचकर कासगंज तक लाने के लिए एक अन्य व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर लेकर सुभाष कुरावली गया था। वहां से बस को ट्रैक्टर के माध्यम सेे खींचकर ला रहे थे।
बृहस्पतिवार रात करीब 3.30 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे के बाईपास पर गांव ककहरा के समीप पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रैक्टर से टकरा गई। जिसके चलते ट्रैक्टर पलट गया और उस पर बैठा हुआ सुभाष नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें