फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ने तामंगे में दुर्घटना, दीदी-नाती की मृत्यु

विज्ञापन
पोस्टमार्टम ग्रह पर मौजूद तांगा हादसा में मृतकों के परिजन ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में सराय मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तांगे में टक्कर मार दी। इसमें बैठी वृद्ध महिला और उसके 18 वर्षीय नाती की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरिया सिकंदरपुर डोगा निवासी सुहाग सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर मंगलवार को बताया कि पड़ोस के ही गांव नगला मोच में एक बच्चे के नामकरण की दावत थी।
विज्ञापन

इसमें 60 वर्षीय मां सुकती देवी, 18 वर्षीय पुत्र राहुल व 10 वर्षीय अतुल और 30 वर्षीय भाई जुगल किशोर के साथ तांगे से गए। साथ में पड़ोस का नीतेश भी था। वहां से सोमवार देर शाम लौटते समय तुगई मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें राहुल व सुकती देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि अतुल, जुगल किशोर व नीतेश घायल हो गए। उन्हें अलीगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें