फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा समर्थकों के नाम काटने पर केंद्रीय मंत्री ने डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र में हुए एसआईआर कार्य से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने असंतुष्टि जताई है। उन्होंने मतदाता सूची से भाजपा समर्थकों के नाम काटे जाने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से फोन पर वार्ता कर शिकायत दर्ज कराई है। जिलाधिकारी से हुई वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने पक्षपात करने वाले बीएलओ के कार्य की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


अभियान की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता शनिवार को क्षेत्र के गांव सिकरारी के बूथ पर पहुंचे थे। यहां लोगों ने मंत्री को बताया कि बीएलओ ने पक्षपात करते हुए कई भाजपा समर्थकों के नाम सूची से हटा दिए हैं। अनेक जीवित मतदाताओं को मृत दर्शाकर या क्षेत्र से बाहर शिफ्ट होने की रिपोर्ट लगाते हुए सूची से नाम काट दिए हैं। लोगों ने कहा कि जानबूझकर बीएलओ भाजपा समर्थकों को निशाना बना रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने फोन पर जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा है।

नोटिस वाले मामलों की सुनवाई आज से

अलीगंज। एसआईआर के तहत जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके लिए बुधवार से तहसील में सुनवाई होगी। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है उनको अपने माता-पिता या दादा-दादी के माध्यम से पहचान स्थापित करने का अवसर दिया जा रहा है। सुनवाई के दौरान ऐसे मतदाताओं को अपने पहचान एवं संबंध से जुड़े आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमें पारिवारिक संबंध प्रमाण, पहचान पत्र, निवास प्रमाण सहित अन्य अभिलेख शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें