फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गया वर्दी का सपना: पुलिस लाइन में दौड़ते-दौड़ते गिर गया 23 वर्षीय युवक, फिर नहीं उठा; चली गई जान

Fri, 04 Sep 2026 12:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में होमगार्ड भर्ती के फिजिकल की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय शिवम की पुलिस लाइन में दौड़ लगाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, इसलिए मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्दी पहनने का सपना लेकर रोजाना पसीना बहाने वाले 23 वर्षीय शिवम की जिंदगी दौड़ के दौरान अचानक थम गई। होमगार्ड भर्ती में चयन के बाद फिजिकल की तैयारी कर रहा युवक शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में दौड़ लगाते समय अचानक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला निवासी शिवम होमगार्ड भर्ती में नंबर आने के बाद फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस लाइन में दौड़ लगाने पहुंचा था। दौड़ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा।

शिवम को गिरते देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़े। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शिवम की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिस भर्ती के लिए वह लगातार मेहनत कर रहा था और सुबह-शाम दौड़ लगाकर खुद को तैयार कर रहा था, उसी सपने के पूरा होने से पहले उसकी जिंदगी खत्म हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए। ऐसे में युवक की अचानक मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें