फीरोजाबाद से एटा आ रही सवारियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस बुधवार सुबह गांव बाकलपुर के पास कमानी का पटा टूट जाने पर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। बस में सवार 60 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। गंभीर 40 सवारियों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन को आगरा रेफर किया है।
घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। प्राइवेट बस फीरोजाबाद से सवारियों को भरकर एटा आ रही थी। बताते हैं कि बस में 60 से अधिक सवारियां बैठी हुई थीं, वहीं सड़क खराब होने के बाद भी चालक तेजगति से बस चला रहा था। बस थाना रिजोर के गांव बाकलपुर के पास पहुंची, तभी बस की कमानी का पटा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी। बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके परग्रामीण पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
यह हुए घायल
जगबंधु निवासी नगला कोड़ा कुरावली, फूलश्री निवासी नाहिल औझा मैनपुरी, सर्वेश निवासी बादलपुर मलावन, ब्रजेश, प्रतिमा, हृदेश, दिवारीलाल निवासी कुंवरपुर रिजोर, समीना, नदीम, नरगिस, मुस्कान, इदरीश, शब्बो निवासी खुशयारी जसराना फीरोजाबाद, विमलेश गदनपुर देहात, शब्बीर रजपुरा, करू रामनगर रिजोर, गौरव खड़ीत एका, जयमंती, वीरेश तारपुर घिरौर मैनपुरी, नरेंद्र मिलावली, मौहरकली, संदीप, लता टीकरा फीरोजाबाद, चंद्रपाल, राजू, सावित्री, पायल निवासी फिरोजपुर शाहनी कासगंज, सुनील नगला अमान एका, तुलसी, खुुशबू, उपासना प्राणपुर फीरोजाबाद, विमला न्यौराई कोतवाली देहात, जगदीश निधौलीकलां, जितेंद्र नरौरार अवागढ़, गुड्डी निवासी नगला जुला कुरावली मैनपुरी, रामबेटी, नारद, बड़ा, गुड्डी, पूजा, दीपक निवासी खड़ीत जसराना, शोभाराम निवासी भिटौरा एका फीरोजाबाद हैं, जिसमें करू, गौरव, गुड्डी की हालत गंभीर देख आगरा रेफर किया है।