फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उधार की रकम मांगने पर चाचा को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 01 Apr 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के गांव मैनाठेर में उधारी की रकम मांगना चाचा को भारी पड़ गया। भतीजों ने पत्नियों के साथ मिलकर बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव मैनाठेर निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि 8 महीने पूर्व भतीजे वीरेश और वीरपाल ने 1 लाख रुपये उधार लिए थे। अपने मकान निर्माण के संबंध में मंगलवार को उनसे रुपये वापस मांगने गया। इस पर वीरेश और वीरपाल गालियां देते हुए लड़ाई-झगड़ा करने लगे। विरोध किया तो वीरपाल की पत्नी सीमा और बृजेश की पत्नी कविता भी मौके पर आ गई। सब लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं फरसे से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने आए, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां उपचार चल रहा है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें