फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 01 Apr 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में गांव छछैना के पास हाईवे पर मंगलवार को कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के दौरान उसकी की जेब में रखा हुआ मोबाइल फट गया और आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाकर एंबुलेंस को सूचना दी। बाद में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बागवाला के गांव मैनाठेर निवासी प्रधान अखिलेश कुमार ने बताया कि गांव के अनेक सिंह (34) हाथरस में डंपर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह बाइक से हाथरस जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर छछैना गांव के पास कैंटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इतना ही नहीं जब में रखा हुआ मोबाइल भी फट गया और आग लग गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे की एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अनेक सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें