दोनों युवक बाइक से ननिहाल रजपुरा लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल मार्ग के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
एटा में शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इसकी वजह से एक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव धनीपुर थाना महुआ खेड़ा जिला अलीगढ़ निवासी शेर सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम बेटा बंटी अपने दोस्त धीरज के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकला था। दोनों युवक बाइक से ननिहाल रजपुरा लखौरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर मलावन थाना क्षेत्र में जवाहरपुर तापीय परियोजना स्थल मार्ग के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फोन कॉल के माध्यम से परिजन को जानकारी दी। उनके पहुंचने के बाद सोमवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
इस स्थान पर अक्सर होते हैं हादसे
स्थानीय ग्रामीण राजेश प्रताप ने बताया कि हाईवे से जवाहरपुर तापीय परियोजना के लिए जाने वाले रास्ते के कट पर अक्सर हादसा हो जाता है। हाईवे से रास्ते के लिए कट है मगर किसी प्रकार का कोई संकेतक चेतावनी के बोर्ड न होने के कारण हादसा हो जाता है। मामले में यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि यहां चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाया जा रहा है। हादसा सबसे बड़ा कारण लोगों का विपरीत दिशा से आना है।