फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेंगू से दो युवक और बुखार से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
बबलू
विज्ञापन
एटा/मिरहची। मिरहची क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ौली में इन दिनों बुखार का प्रकोप बना हुआ है। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार की चपेट में कई लोग हैं। रविवार रात आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रसूलपुर गढ़ौली गांव के डेंगू पीड़ित 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं अलीगढ़ में इसी गांव के 28 वर्षीय डेंगू पीड़ित युवक की मौत हो गई। सोमवार को गांव के ही 100 वर्षीय बुखार पीड़ित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार पवन पुत्र गंगा प्रसाद को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे शिविर में उसने दवा भी ली लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बुखार लगातार बना रहा। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। परिजन आगरा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं सोमवार को 28 वर्षीय डेंगू पीड़ित युवक बबलू की अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बबलू की मौत की सूचना मिलने से गांव में गमगीन माहौल हो गया। परिजन ने बताया कि बबलू के परिजन सोमवार को ही उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए थे। वहीं गांव के निवासी 100 वर्षीय कल्लू सिंह की भी सोमवार को मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनकी हृदय गति रुकने से मौत हुई। एक ही समय में तीन मौतों से गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
विज्ञापन



89 लोगों की हुई जांच
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने 89 लोगों की जांच कर उन्हें उपचार और दवाएं दीं। इनमें 45 लोगों की मलेरिया और 44 लोगों की डेंगू की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच में किसी भी व्यक्ति में मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इसके साथ ही रसूलपुर गढ़ौली गांव के समीप ही जारथल गांव में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहां 55 लोगों को उपचार दिया गया जिसमें 31 लोगों की मलेरिया और 24 लोगों की डेंगू की जांच की गई। किसी भी व्यक्ति में मलेरिया व डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
रसूलपुर गढ़ौली में दो युवकों की डेंगू से मौत होने की सूचना मिली है। इसमें 23 वर्षीय युवक पवन पहले से न्यूरोलॉजिकल की समस्या से परेशान था। मंगलवार को टीम भेजकर उसकी रिपोर्ट की पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन

बबलू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें