फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तिरंगा फहराने मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Mon, 17 Aug 2026 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़े युवकों को नीचे उतरने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
एटा। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान शनिवार रात करीब 9:15 बजे किदवई नगर में देशभक्ति का अलग ही नजारा देखने को मिला। तिरंगा फहराने के लिए दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। युवकों को टावर पर चढ़ा देख मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के किदवई नगर में अब्दुल और अरमान तिरंगा फहराने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही पटियाली गेट चौकी प्रभारी पारस त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी प्रयास और सूझबूझ के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पारस त्यागी ने युवकों को भविष्य में इस तरह जान जोखिम में डालकर कोई भी हरकत न करने की हिदायत दी। चौकी प्रभारी ने दोनों के परिजन को मौके पर बुलाकर उनके सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें