फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवाद के बाद व्यक्ति को छत से फेंकने का आरोप

Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। गांव उदयपुरा में खाना खा रहे व्यक्ति को पीटने और छत से फेंकने का आरोप लगाया है। व्यक्ति के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के साथ ही रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव उदयपुरा निवासी मनोज ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसके पिता तोताराम घर की छत पर खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के पांच लोग घर में घुस कर आए। सभी ने पिता की पिटाई की और उन्हें छत से नीचे फेंक दिया। इससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया और कमर के ऊपर रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
धुमरी चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि घटना 10 अगस्त की है और पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि तोताराम शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे जिसे लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद तोताराम स्वयं छत से नीचे कूद गए जिससे उन्हें चोटें आईं। वहीं सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें