फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन न करने पर दो कार्यकर्ता बर्खास्त

Wed, 03 Sep 2025 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन न करने वाली कार्यकर्ताओं की जिलाधिकारी ने सेवा समाप्त कर दी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत जटोराभान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता ने सुनवाई से पूर्व ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं उसी पंचायत की दूसरी कार्यकर्ता प्रीती यादव के साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर उनकी सेवा समाप्ति के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तैनाती ग्राम सभा में निवास न करने वालीं, केंद्र का संचालन और पोषाहार वितरण में अनियमितता बरतने वालीं लगभग 12 अन्य कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोषण योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बच्चों व गर्भवती महिलाओं तक गुणवत्तापूर्ण पोषण पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें