फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से दो मजदूर दबे, एक की मौत

Mon, 25 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंड्रीवॉल के पास नींव खोद रहे मजदूर सोमवार को दीवार जमींदोज होने से मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को आगरा रेफर किया है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजनों ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया और जाम लगाया। बाद मे दोनो पक्षों में समझौता होने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

नागेश्वर बगीची के निकट दयाशंकर गुप्ता अपने खेत में दीवार लगवाने के लिए सोमवार को नींव ठेकेदारी पर खुदवा रहे थे। मजदूर नींव खोद रहे कि पास की दीवार अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गई और सालवाहनपुर निवासी मजदूर उदयवीर और समसपुर निवासी मजदूर संतोष मलबे मे दब गए। ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। जेसीबी बुलाकर दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उदयवीर की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे मजदूर संतोष को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। मजदूर की हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही मजदूरों के परिवारीजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया।
पुलिस- प्रशासन के साथ स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कई घंटे बाद जाम तक खुला जब समझौते के तहत मृतक मजदूर के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाई गई। एसडीएम संदीप गुुप्ता ने कहा कि मृतक मजदूर के पास जमीन है। उसे कृषक मजदूर दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के अंर्तगत तीस हजार की सहायता दिलाई जाएगी। सीओ डीएस गर्ब्याल, तहसीलदार संजीव ओझा, जिला पंचायत सदस्य रामकिशन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र यादव, कैलाशचन्द्र मित्तल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता, बृजगोपाल यादव, आदित्य मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें