एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। अलीगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बागवाला थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से ये हादसे हुए।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव लड़सिया के लोगों ने शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गांव की गुड्डी बेगम (65) शुक्रवार देरशाम एक परिजन के साथ बाइक से जा रही थीं। गांव के पास ही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे गुड्डी घायल हो गईं। उन्हें अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं थाना व गांव बागवाला क्षेत्र में नन्नी देवी (65) शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।