फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 27 किलो गांजा सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 06:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नशीले पदार्थ के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एक तस्कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज नितीश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम अनिल कुमार मिश्रा उर्फ सुआ पंडित निवासी मोहल्ला काशीराम, अलीगंज और प्रशांत पनका निवासी तेलगांव थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर ओडिसा को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर 27 किलो गांजा अनिल कुमार मिश्रा के मकान से बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 1.60 लाख रुपये है। ओडिसा से इसकी आपूर्ति यहां की जा रही थी।
इसके अलावा 5000 रुपये, एक अटैची, 2 मोबाइल फोन, एक रेल टिकट बरामद किया गया है। इनका साथी अमरेंद्र चौधरी उर्फ मुन्ना निवासी वाराणसी फरार होने में सफल रहा। आरोपी अनिल कुमार मिश्रा के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम, गुंडा एक्ट के मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निर्दोष सेंगर, उप निरीक्षक विपिन कुमार, पंकज मणि, कपिल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें