फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कूड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के नगला मोच गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगला मोच निवासी योगेंद्र ने दूसरे पक्ष के सुशील समेत 4 अज्ञात के खिलाफ आरोप लगाया कि रविवार की रात करीब 8ः30 बजे उनके दरवाजे पर कूड़ा डाल दिया। इसका विरोध किया गया तो रामनरेश समेत 4 अज्ञात लोगों ने मेरे पुत्र प्रिंस व पुत्री रोशनी के साथ मारपीट कर दी। इससे प्रिंस और रोशनी घायल हो गए।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान बच्चों के चिल्लाने पर पत्नी किरन बीच बचाव करने के लिए गई तो उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से रामनरेशन ने किरन समेत 4 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें