फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुष्कर्म के दो दोषियों को उम्रकैद

Thu, 28 Aug 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विशेष न्यायाधीश एक्सक्लूसिव कोर्ट पॉक्सो एक्ट के अपर सत्र न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा और डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 7 दिसंबर 2019 को अलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी पढ़ने जा रही थी तभी विनय और अनोज उसको बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। 11 दिसंबर को थाना अलीगंज में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने जब विनय और अनोज से पूछताछ की तो इन लोगों ने कोई जानकारी न होने और झूठा फंसाए जाने की बात कही।
बाद में पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि विनय, अनुज, हरदयाल और विनोद ने विद्यालय जाते समय साइकिल में डंडा फंसाकर गिरा दिया और कुछ मुंह पर लगा दिया।
विज्ञापन

इसके कारण हुए बेहोश हो गई तो यह लोग बाइक पर लेकर चल गए। होश में आई तो हरियाणा में थी और एक कमरे में बंद थी। वहां अनोज व विनय ने कई दिन तक डरा धमकाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
मामले की विवेचना के बाद विनय और अनोज को दोषी पाया गया। 28 अगस्त को आए निर्णय में विशेष न्यायाधीश एक्सक्लूसिव कोर्ट पोक्सो एक्ट नरेंद्र पाल राणा ने विनय और अनोज को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा और 160000 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। आर्थिक जुर्माने में से 100000 रुपये की धनराशि पीड़िता को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें