फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में गोली मारने का आरोप

Thu, 28 Aug 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज के गांव कुदेशा में गोली लगने से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में देखते परिज
विज्ञापन
एटा। गोली लगने से घायल हुए युवक का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। घायल ने परिवार के ही लोगों पर घर में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कुदेशा निवासी नरेंद्र ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व परिवार के ही लोगों से उसका विवाद हो गया था। वह लोग उसकी साढ़े 9 बिस्वा जमीन पर कब्जा कर मकान बना रहे हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे घर पर था तभी यह लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मिलकर पीटना शुरू कर दिया और जान लेने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया।
तमंचे की गोली आकर सीधा बाएं हाथ के कंधे में लगी। इसके कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देखकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि जमीन के विवाद में परिवार में 24 अगस्त को लड़ाई झगड़ा हुआ था। वहां पर रविंद्र, नरेंद्र, प्रेम कुमार और अजीत ने बंदूक दिखाकर प्रदर्शन किया था। मामले में दिनेश कुमार ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को जो घटना हुई है उसके बारे में जानकारी करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। घायल नरेंद्र का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें