फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
जलेसर में हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार व पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। अमांपुर रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से टैंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में महिला के पति सहित पांच सवारी घायल हुई हैं। दूसरा हादसा जलेसर-सादाबाद रोड पर हुआ, इसमें ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन



मलावन थाना क्षेत्र के गांव राकेश के बहनोई काफी समय से बीमार चल रहे हैं। बहनोई को देखने के लिए राकेश पत्नी संगीता (40) के साथ शुक्रवार की सुबह टैंपो से अमांपुर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे रास्ते में नगला गुलरिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टैंपो की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई, मौके पर पहुंचे लोगों ने टैंपो में घायल सभी लोगों को अमांपुर के अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में संगीता को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज लाते समय संगीता ने दम तोड़ दिया। संगीता की मौत की खबर पर परिजन रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जलेसर-सादाबाद रोड पर एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार लोकेश (25) शिकार हुआ है, जो जलेसर क्षेत्र के गांव नगला मितन का निवासी था। लोकेश शुक्रवार की सुबह जलेसर आने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में जमों खेरिया गांव के पास सामने से आ रहे आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर की सीधे टक्कर लगने पर लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आलू से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन


बाइक और साइकिल की टक्कर में महिला सहित दो घायल



राजा का रामपुर। क्षेत्र के पहरा और कैला गांव के बीच बाइक और साइकिल की टक्कर में शिवपाल निवासी पहरा और स्वीटी घायल हुए हैं। घायल शिवपाल ने बताया गांव से अलीगंज जा रहा था, पीछे से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला टपकन टोला निवासी ऐदल ने बताया वह बहन के साथ पटियाली क्षेत्र के गांव मझोला से घर जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन के पीछे से टक्कर मारने पर बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से जा टकराई। दोनों घायल को अलीगंज के अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद

जलेसर में हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार व पुलिस बल। संवाद

जलेसर में हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार व पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें