फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में काम करते समय करंट लगने से किशोरी सहित दो झुलसे

Tue, 08 Sep 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घर में काम करते समय अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत दो लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू रैवाड़ी मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय काजल मंगलवार सुबह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर खुले बिजली के तार पर पड़ गया। तार के संपर्क में आते ही उसे करंट लग गया और वह झुलस गई। हादसे के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
इसके अलावा रिजोर थाना क्षेत्र के गांव गिलौदिया निवासी शैलेंद्र सोमवार रात घर पर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया। दोनों का यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें