राजा का रामपुर क्षेत्र में करंट से झुलसा युवक। संवाद
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव लुहारीगवी में बुधवार की दोपहर सुबह ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हाइटेंशन बिजली लाइन का खंभा गिर गया। खंभे के गिरने से बिजली के तार जमीन पर बिखर गए। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक बालक सहित दो लोग घायल हुए हैं।
लुहारीगवी का शाहरुख बुधवार की दोपहर 11:15 बजे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक कर रहा था। बैक करते समय हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने से तार बिखकर जमीन पर गिर गए। तारों की चपेट में आने से बालक कासिम और युवक सबलू घायल हो गए। हादसा होने पर गांव में भगदड़ मच गई। बिजली घर संपर्क कर आपूर्ति बंद कराई गई और घायल दोनों को अलीगंज के अस्पताल पहुंचाया गया।
डॉ. शक्ति मीणा ने बताया बच्चे की हालत खतरे से बाहर है जबकि सबलू 50 प्रतिशत करंट से झुलसा है। जानकारी पर पहुंंची विद्युत निगम की टीम ने एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया है। एसडीओ अतुल कुमार ने कहा ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संवाद