फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में मिले दो लोग डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू भी पैर पसार रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना एक यो दो मरीज डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। मंगलवार को भी दो लोग डेंगू पीड़ित मिले जिन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के छठवें तल पर बने डेंगू वार्ड में भर्ती राजबहादुर (63) निवासी मिश्री ने बताया कि उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए सामान्य वार्ड में भर्ती करा दिया। यहां उनकी मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।
वहीं मानपाल (26) निवासी कुंवरपुर ने बताया कि उन्हें 6 दिन से बुखार आ रहा था। निजी उपचार लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने मंगलवार को डेंगू वार्ड में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। मंगलवार को डेंगू वार्ड में रसूलपुर गढ़ौली के एक मरीज समेत कुल तीन लोग भर्ती मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें