फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत... चार घायल, दो आगरा के लिए रेफर

Sat, 03 Aug 2024 09:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सकीट के मोहल्ला काजी निवासी समीन (18) शुक्रवार देर रात एटा से घर लौट रहा था। जिस ऑटो में वह आ रहा था, वह थाना रिजोर क्षेत्र में नगला जोरी के समीप खराब हो गया। समीन ऑटो से उतरकर वाहन का इंतजार करने लगा। तभी उधर से गुजर रहे वाहन की चपेट में आकर समीन गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

पुलिस के मौके पर पहुंचने तक घायल समीन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि समीन दो बहनों का इकलौता भाई था। थाना जैथरा के गांव टिकाथार निवासी प्रमोद ने बताया कि उसकी मां मुन्नी देवी (55) शुक्रवार देर शाम गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत के पास से लकड़ी लेकर लौट रही थी। 
 

रुपधनी मार्ग पर बाइक ने टक्कर मार दी। मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन मुन्नी देवी को लेकर धुमरी कस्बा में निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। यहां चले उपचार के बाद शनिवार की सुबह मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर के चंदन नगर घिलौआ निवासी रामवीर और मोहन सिंह बाइक फिसलने से घायल हो गए। इसके अलावा कस्बा व थाना पिलुआ निवासी राजेश और सनी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। इनको आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें