फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसों में दो लोगों की मौत

Fri, 13 Mar 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राकेश फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक अपने भाई की ससुराल से वापस लौट रहा था। वहीं दूसरे में वृद्ध अपनी ससुराल में तेरहवीं खाने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी राकेश (27) पुत्र गीतम सिंह शुक्रवार को सुबह 10 बजे अपने भाई की ससुराल बसुंधरा से लौट रहा था। वह शिकोहाबाद रोड स्थित रामनगर के पास पहुंचा ही था। पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया।

वहीं थाना सिढ़पुरा के गांव कलानी निवासी साहब सिंह (75) पुत्र हेत सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 9ः30 बजे हनुमंता में अपनी ससुराल में तेरहवीं में जा रहे थे। पैदल जाते समय उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। चचेरे भाई सत्य सिंह ने बताया कि साहब सिंह तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। थाना जैथरा प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि वृद्ध को अज्ञात वाहन से रौंदने के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें