फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस पर विलाप करते बागबाला के सड़क दुर्घटना के मृतक के परिजन- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव धारिकपुर निवासी 42 वर्षीय सत्यपाल पुत्र यादराम मंगलवार देर शाम बाइक से मैनपुरी के गांव निगोह से लौट रहा था, गांव कंसुरी के पास रोडवेज बस उसे रौंदती हुई निकल गई। सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटनास्थल पर एकत्रित लोगों की सूचना पर थाना बागवाला पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर गाड़ी में मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सत्यपाल का भाई सुनील एक मामले में जेल में बंद है, इसी को लेकर सत्यपाल दूसरे पक्ष से वार्ता करने गांव निगोह गया था।
दूसरी दुर्घटना मिरहची थाना क्षेत्र में हुई। यहां निधौलीकलां के गांव गहराना निवासी 50 वर्षीय महेश पुत्र नौबत सिंह अपने चचेरे भाई रामस्वरूप की बेटी उर्मिला की शादी के कार्ड बांटने साथी कन्हैया पुत्र भगवंत के साथ जा रहे थे। बाइक कन्हैया चला रहा था। मिरहची थाना क्षेत्र में सिरसा नहर के पास अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार गया, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया को गंभीर स्थिति में आगरा रैफर किया गया है।

पोस्ट मार्टम हाउस पर विलाप करते मिरहची के सड़क दुर्घटना के मृतक के परिजन- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें