फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैथरा क्षेत्र से दो अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चुरथरा सीएचसी पर प्रस्तावित ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट नियमों की फांस में अटक गया है। इसके लिए जवाहर तापीय परियोजना की ओर से सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसबिलिटी) फंड से भुगतान किया जा रहा है, लेकिन शर्त है कि सीएसआर कार्य प्रोजेक्ट के 10 किमी के दायरे में ही कराए जा सकते हैं। जबकि चुरथरा सीएचसी इससे ज्यादा दूर है। प्रस्ताव पर आपत्ति लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के लिए कवायद की जा रही है। जिला मुख्यालय पर एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड) विंग के लिए कार्यदायी संस्था को पैसा भी जारी किया जा चुका है। संस्था ने अगले महीने तक काम कराने का समय दिया है। दूसरा प्लांट शासन द्वारा गन्ना विकास की ओर से बागवाला सीएचसी पर स्वीकृत किया गया है। जबकि जवाहर तापीय परियोजना ने चुरथरा सीएचसी पर प्लांट लगवाने के लिए वित्तीय सहयोग की स्वीकृति दी है। जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया। लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल सकी।
दोनों स्थानों के प्रस्ताव में फेरबदल पर मंथन
बागवाला सीएचसी जवाहर तापीय परियोजना के नजदीक है और दूरी के मानक में आ रही है। ऐसे में अब मंथन यह किया जा रहा है कि गन्ना विकास विभाग के प्लांट का प्रस्ताव चुरथरा के लिए और जवाहर तापीय परियोजना का बागवाला के लिए बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के बारे में
500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता
78.62 लाख रुपये लागत
15-20 लाख रुपये पाइप लाइन का खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें