फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांस और दिल की बीमारी से महिला समेत दो की मौत

Sun, 28 Jan 2024 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी का सितम बुजुर्गों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। खासतौर से सांस रोग के पीड़ित बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। रविवार को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक से सांस उखड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। इसके अलावा 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत सीने में दर्द से हो गई।
विज्ञापन




रविवार को जैथरा कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी 65 वर्षीय राजनश्री को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। परिजन ने बताया कि सुबह खाना खाकर बैठी थीं। अचानक से सांस फूलने लगी। इस दौरान हालत बिगड़ गई। कस्बे के ही एक चिकित्सक को दिखाया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दे दी। कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। पिलुआ निवासी 58 वर्षीय उमेश बाबू के शनिवार की देर रात अचानक से सीने में दर्द उठा। परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। चिकित्सक ने मृत बता दिया। परिजन ने बताया कि खाना खाने के बाद वह सो गए। रात 10 बजे कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। इस पर कॉलेज लेकर आए थे। जबकि कॉलेज की इमरजेंसी में 24 घंटे में सीने में दर्द के तीन मरीज भर्ती किए गए।
-
लापरवाही पड़ रही है भारी
चिकित्सकों ने बताया इन दिनों अधिक सर्दी पड़ रही है। इसमें जरा सी लापरवाही बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। सांस के रोगियों को काफी दिक्कत हो रही है। जरा सा ठंडा खाने पर दिक्क्त होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह करें बचाव
- शरीर को ठंडा होने से बचाएं और गर्म रखें। ठंड में व्यायाम करने से बचें।
- पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और ठंड में रहने से बचें। मोजे जरूर पहनें।
- खाना गर्म खाएं और पानी भी गुनगुना पीएं।
- गीले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें।
- ठंड ज्यादा लगने पर तुरंत शरीर को गर्म करें। गर्म कंबल, हीटर, गर्म पानी के बैग का इस्तेमाल शरीर को गर्म करने के लिए करें।
- सर्दी में कई बार प्यास नहीं लगती लेकिन शरीर में पानी की कमी रहती है। इसलिए नियमित तौर पर गुनगुना या गर्म पानी पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें