फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के लिए नहर में कूदे तीन दोस्त: दो के मिले शव, तीसरा था लापता, हकीकत पता चली तो पुलिस भी रह गई हैरान

Thu, 29 Jun 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तीन दोस्त नहाने के लिए नहर में कूदे। दो के शव मिले और तीसरा फरार था। पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की। हकीकत पता चली तो पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात, एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अंबारी निवासी अवनीश कुमार उर्फ बीटा, मोहित और विवेक 22 जून को नहर जिरसिमी में नहाने गए थे। उसी दिन शाम सात बजे अवनीश का शव गांव किशनपुर और मोहित का शव अगले दिन 23 जून को गांव बलरामपुर मैनपुरी से बरामद किया गया था। इसके बाद से ही विवेक फरार था। इसको पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह पकड़ा है। दोनों मृतकों के कपड़े और मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि लापता चल रहे विवेक निवासी अंबारी को इंटेलीजेंस प्रभारी सुनील यादव और थाना प्रभारी कोतवाली देहात शंभूनाथ सिंह ने रेलवे पुल शहीद पार्क के पास से बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे पकड़ा। पूछताछ में विवेक ने बताया कि तीनों लोगों ने 22 जून को नहर पर जाकर बीयर और शराब पी। 

यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन


विवेक तैरना जानता था इसलिए पुल से करीब 800 मीटर दूर नहर में कूदकर नहाने लगा। इसके बाद अवनीश व मोहित भी नहर में कूद गए, लेकिन वह तैरना नहीं जानते थे और डूब गए। तीनों ही नशे में थे। इसके चलते विवेक उन्हें बचा नहीं पाया और डर गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

एएसपी ने बताया कि अवनीश के कपड़े, चप्पल को झाड़ियों छिपा गया। जबकि मोहित के कपड़े, सैंडिल और मोबाइल ले जाने के बाद नई रेलवे पटरी के पास मिट्टी में दबा दिए। बताया कि मुकदमा हत्या का दर्ज है, लेकिन हत्या नहीं की गई है। ऐसे में आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें