फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वेदी पर आदिनाथ को विराजमान कर मांगी सुख-शांति

Thu, 29 Jun 2023 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय मज्जिनेंद्र वेदी शुद्धि एवं कलशारोहण कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। नगर में मंडी जवाहरगंज स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में दो दिवसीय श्री 1008 मज्जिनेंद्र वेदी शुद्धि एवं कलशारोहण कार्यक्रम का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। दूसरे दिन सुबह श्री 1008 आदिनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। उसके बाद शांतिधारा पूजन इत्यादि क्रिया के बाद आदिनाथ भगवान को नवीन वेदी में विराजमान किया गया। कलशारोहण एवं ध्वजारोहण के बाद जलेसर एवं समाज में सुख, शांति व समृद्धि के लिए हवन करके लोगों ने आहुति दी।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम आनंद स्वरूप एवं आशीष भैया के निर्देशन में हुआ। संचालन राजा जैन ने किया। अभिषेक रवि जैन, अंकित जैन सपरिवार तथा शांतिधारा विजय कुमार जैन दिल्ली एवं मूर्ति विराजमान पदम चंद्र, नीरज जैन सपरिवार ने किया। अनिल कुमार, विवेक जैन सपरिवार के सहित कार्यक्रम में मौजूद जैन समाज के लोग ने महाआरती में भाग लिया। अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, नीरज जैन, आशीष जैन, ज्ञानचंद्र जैन, अभिषेक जैन, रवि जैन, सतीश जैन, अनमोल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें