फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो हादसों में कैंटर की टक्कर से मासूम सहित दो की मौत, दपंती और बेटा घायल; दवा लेने जा रहे थे

Tue, 10 Oct 2023 06:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में कैंटर की टक्कर से मासूम सहित दो की मौत हो गई। जबकि दपंती और बेटा घायल हो गए। बीमार होने पर बच्चों को दवा दिलाने जा रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार को सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि दंपती व बेटा घायल हो गए। पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। दंपती बीमार बच्चों को दवा दिलाने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। वहीं दूसरे हादसे में दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रहा कुशीनगर का युवक हादसे का शिकार हो गया। उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र के नगला बनुआ गांव निवासी जुगेंद्र सिंह की तीन साल की बेटी सौम्या उर्फ सैभ्या की हादसे में मौत हुई है। जबकि पिता जुगेंद्र सिंह, मां गीता देवी और पांच साल का भाई देवांश घायल हुआ है। परिजन ने बताया कि सौम्या और देवांश को बुखार आ रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा प्रेमी, बातों में उलझा मां को कमरे में किया बंद...मासूका को लेकर हो गया फुर्र
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जुगेंद्र बाइक पर लेकर उन्हें दवा दिलाने मेडिकल कॉलेज जा रहा था। पत्नी गीता बच्चों को पकड़कर पीछे बैठी थी। सिरसा टिप्पू गांव के पास नहर के निकट कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों लोग घायल हो गए। जुगेंद्र की हालत नाजुक है। उसे आगरा के लिए रेफर किया गया है।

अन्य हादसे में युवक की मौत 

वहीं थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव सर्रा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार की रात करीब 9 बजे मनोज कुमार (42) निवासी घूरझपरा थाना रामकोला जिला कुशीनगर की मौत हुई है। जैथरा क्षेत्र के ही गांव हलिया निवासी पंकज ने बताया कि मनोज दोस्त था और रेलवे लाइन पर ठेकेदार के अधीन दोनों कार्य करते थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: वाइन शॉप के काउंटर पर बैठा था विशाल अजगर...नजर पड़ी तो पीने वालों का नशा हो गया हिरन, मच गई अफरातफरी

सोमवार की शाम बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आ रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने फोन करने हादसे की जानकारी दी। तब मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां से रेफर कर दिया लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन को सूचना देकर भी बुला लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें