फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हार्ट अटैक और खून की उल्टी से दो की गई जान

Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार को दो युवकों को लाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक की हार्ट अटैक और दूसरे की खून की उल्टी के बाद मौत होना बताया गया। वहीं, जन आरोग्य मेले में रविवार को 1928 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सुबह 8:30 बजे आदेश कुमार (42) निवासी कलानी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज को लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत बताया। बहनोई आचार्य गोविंद ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे सीने में तेजी से दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।

वहीं, त्रिमल कुमार (45) निवासी बारथर थाना देहात कोतवाली को दोपहर करीब 12:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें भी मृत घोषित कर दिया। बेटे अनिल कुमार ने बताया कि घर पर खून की उल्टी हुई थी, जिसके बाद वह अचेत हो गए। पहले से उन्हें ऐसी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला 36 सीएचसी व पीएचसी पर आयोजित किया गया जिसमें 1928 मरीजों द्वारा उपचार लिया गया। इसमें 799 पुरुष, 741 महिलाएं और 388 बच्चे शामिल हुए। इस दौरान त्वचा के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। त्वचा से संबंधित 288 मरीजों ने उपचार लिया। वहीं, पेट दर्द और गैस के करीब 188 मरीजों ने उपचार लिया।

सांस के 119 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। बुखार के 97 मरीजों को देखा गया, जिनका उपचार कर दवाएं वितरण की गई। इसके साथ ही सकरौली सीएचसी पर कुपोषण के दो बच्चे पहुंचे जिन्हें उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 1928 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें