फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में मिले दो डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो लोग डेंगू पीड़ित मिले। उन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं वार्ड में कुल चार लोग डेंगू पीड़ित मिले जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती मंदा देवी (50) निवासी नगला गंगी ने बताया कि छह दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं रिजोर निवासी देवांश (15) के पिता नीतेश ने बताया कि उनके बेटे को 12 दिन से बुखार आ रहा था। निजी उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दवा दिलाई।
यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए संचारी रोग वार्ड में भर्ती करा दिया। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं संचारी रोग वार्ड में कुल चार डेंगू पीड़ित मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि बुधवार को दो लोग डेंगू पीड़ित आए थे जिन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें