फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हार्ट अटैक और कैंसर की बीमारी से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार रात मुनेश सिंह (75) निवासी नगला फरीद को परिजन लेकर आए। बेटे संजीव ने बताया कि रात के वक्त अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं, बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे निरोग सिंह (50) निवासी घिलौआ को परिजन लेकर आए। बेटे अंकित ने बताया कि वह गुर्दे के कैंसर से पीड़ित थे। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। दोपहर के वक्त अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो लोगों को परिजन लेकर आए। इसमें बुजुर्ग की हार्ट अटैक और युवक की कैंसर से मौत हुई है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें