फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलावन क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौतमलावन क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की दोपहर हुए अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक बाइक सवार युवक अपनी ससुराल जा रहा था तभी ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हुई है। दोनों हादसे जीटी रोड पर हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव हरिश्चंदपुर के पास शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार संजू उर्फ अजय प्रताप (25) पुत्र दाताराम निवासी सकतपुर थाना मलावन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया है कि अजय प्रताप अपनी ससुराल गांव सुजानपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी पत्नी के बुलाने पर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं गांव कंगरौल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सावंत कुमार (28) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ पप्पू सिंह निवासी चोंचा बनगांव थाना कोतवाली नगर की बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि सावंत पेंटर का काम करता था, बृहस्पतिवार की देरशाम गांव कंगरौल में दावत खाने गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें