फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वृद्धा से बैग लूटने का प्रयास करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

Sat, 16 May 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
एटा/जैथरा। जसरथपुर में महिला से कुंडल लूटने और जैथरा में वृद्धा से बैग लूटने का प्रयास करने के मामले में शुक्रवार रात पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। धरौली रोड पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उनके पास से तमंचे, कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छह मई को जैथरा के मोहल्ला नेहरू नगर में बाइक सवार दो युवकों ने अनीता देवी से बैग छीनने का प्रयास किया था। वह रात को 11 बजे बेेटे को आगरा से दवा दिलवाकर लौट रही थीं। बेटा थोड़ा आगे निकल गया, जबकि पीछे पैदल आ रही थीं। नेहरू नगर में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने उनसे बैग को छीनने का प्रयास किया। वह बदमाश से भिड़ गईं। लुटेरे ने उनके साथ मारपीट की। जद्दोजहद में वह नाली में भी गिर गईं, लेकिन उन्होंने बैग नहीं छोड़ा। उनका हौसला देख बदमाशों के पैर उखड़ गए और वह भाग गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल हो गया। इसके अलावा बदमाशों ने जरसथपुर की महिला से भी कुंडल लूटे थे। एसएसपी डाॅ. इलामारन जी ने तीन टीमें खुलासे के लिए गठित की थीं।
सीओ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को जैथरा तथा थाना जसरथपुर थाने पुलिस गांव धरौली रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवारों का पीछा किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश ने अपना नाम अरमान और उसके साथी ने शकील निवासीगण गांव देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी बताया है।
विज्ञापन


बदमाशों से लोहा लेने वाली अनीता देवी का सम्मान
फोटो-
बैग लूटने आए बदमाशों से लोहा लेने वाली अनीता देवी का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके हौसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। वह बिना डरे बदमाशों से करीब दो मिनट तक जूझती रहीं। इसके बाद भी बदमाश बैग नहीं लूट सके। घटना के खुलासे के बाद एसएसपी डाॅ. इलामारन जी ने महिला को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया किया।

मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग

मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें