फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोडर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 12 लोग जख्मी

Sat, 16 May 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बे में किला बाईपास मोड़ पर शुक्रवार की रात को लोडर वाहन के पलटने से 12 यात्री चोटिल हो गए। लोडर वाहन में 22 लोग सवार थे, जो बदायूं से मथुरा जा रहे थे। सभी चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र के गांव टिकरा निवासी मोहन सिंह ने बताया कि लोडर वाहन में 22 लोग सवार थे। इनमें से कुछ लोग मथुरा में एक फैक्टरी में काम करते हैं। काम पर जाने से पहले कुछ लोगों ने बांकेबिहारीजी के दर्शन करने की योजना बनाई। योजना तय होने पर गांव के लोग लोडर वाहन में सवार होकर मथुरा के लिए रवाना हो लिए। शुक्रवार की रात को करीब नौ बजे लोडर वाहन कस्बे में किला बाईपास से गुजर रहा था, मोड़ पर लोडर वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने पर यात्रियों से भरा लोडर वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया। वाहन के पलटते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुन गश्त कर रही पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। 12 लोगों के हल्की चोटें थीं। वह उपचार करा गंतव्य को चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें