फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आकर हरदोई के बाइक सवार 2 की मौत, 1 घायल

Sun, 19 Oct 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक अनुज कुमार
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर आसपुर के पास रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मलावन थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से हरदोई निवासी दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक घायल है। तीनों युवक नोेएडा से अपने घर हरदोई जा रहे थे। परिजन को जानकारी मिलते ही दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव पहेलिया थाना बेहटा गोकुल जिला हरदोई निवासी संजय ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि वह चाचा अनुज और ममेरे भाई रनियामऊ निवासी अभिषेक के साथ बाइक पर था। तीनों लोग गुरुग्राम में डिलीवरी का काम करते थे। दिवाली की छुट्टियों में गांव आ रहे थे। रविवार तड़के हाईवे पर आसपुर चौराहे के पास एक ढाबे के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों व राहगीरों ने एंबुलेेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अनुज और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मलावन पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बाइक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। संजय ने जब कॉल के माध्यम से घर पर परिजन को जानकारी दी तो वहां चीख-पुकार मच गई। दिवाली पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।

मृतक अनुज कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें