अवागढ़। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवंश का वध करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए दोनों युवक के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस सहित पशुवध करने के उपकरण बरामद किए हैं।
क्षेत्र के गांव खेड़ियाताज के प्रधान पति भानुप्रताप सिंह ने 30 मार्च को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रेलवे लाइन के पास बंबा किनारे गोवंश के अवशेष पड़े हुए हैं। इस पर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने फ़ोर्स सहित मौके का निरीक्षण कर गोवंश के अवशेष एकत्रित कर उनको दफन कराते हुए गांव में फैले तनाव को शांत कराया। गोवंश के अवशेष मिलने पर खेड़ियाताज सहित आसपास के गांव एवं कस्बे के हिंदूवादी लोग हंगामा करने लगे थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ियाताज निवासी आदिल और वसुंधरा के इस्लाम को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पहले भी गोकशी के मामले में इन दोनों पर कार्रवाई हो चुकी है।