फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में युवक की मौत, हत्या का लगाया आरोप

Fri, 03 Apr 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन ने उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुलाबपुर गांव के पास ग्राम भदुआ निवासी विकास उर्फ भोला (24) अपनी बाइक से एटा अपने गांव की ओर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
वहीं मृतक के भाई ने बताया कि विकास की पत्नी पांच दिन पहले गांव के किसी लड़के के साथ चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लड़के उनके भाइयों को मारने की फिराक में थे और यह दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। विकास की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक सड़क हादसे का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें