फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास के समर्थन में ढाई हजार व्यापारियों ने किए हस्ताक्षर

Sun, 27 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास की मांग शहर के हरेक क्षेत्र से उठ रही है। अमर उजाला की मुहिम से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार का ध्यान शहर की एक बड़ी जरूरत की ओर खींचने की कोशिश की जा रही है। जिला युवा व्यापार मंडल की अगुवाई में रविवार को शहर के मुख्य बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लगभग 2500 व्यापारियों ने हस्ताक्षर करते हुए बाईपास की मांग उठाई।
विज्ञापन


 बाराहाद्वारी पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेताओं में कैलाश चंद्र चतुर्वेदी, आमोद गुप्ता, सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अमित पल्तानी, ममता गुप्ता, अश्वनी चतुर्वेदी ने अलग-अलग झंड़िया दिखा कर बाजारों में हस्ताक्षर अभियान के लिए टीमों को रवाना किया। सहावर गेट, सोरो गेट, बिलराम गेट एवं नदरई गेट पर इन टीमों ने दुकान-दुकान जाकर हस्ताक्षर कराए। जाम की समस्या के समाधान के लिए सुझाव मांगे। पूर्वान्ह से शुरू हुआ यह अभियान सांय चार बजे तक चला। अभियान के साथ चल रहे उद्घोषणा वाहन से बाईपास निर्माण की आवाज को बुलंद किया जा रहा था। अभियान में पहुंचे व्यापारी नेताओं ने एक स्वर में बाईपास का निर्माण न होने तक संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिया। इस अभियान में 2500 से अधिक हस्ताक्षर कराए गए। समाजसेवी माधव तिवारी ने अभियान के समर्थन में गांधी मूर्ति पर कैंप लगाया। कैंप में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अभियान में समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए। अभियान के दौरान प्रवेंद्र राना, मनदीप चंड़ौक, अमित वर्मा, रोहित गुप्ता, मनोज तोषनीवाल, हिमांशू माहेश्वरी, अशोक गौड़, राहुल माहेश्वरी, अजय पाठक, राज गुप्ता, शिवेश कुमार सिंह, अमित बाबा, अभिषेक यादव, गौरव यादव, डीके यादव, पुलकित गुप्ता, धीरेंद्र माहेश्वरी, विशाल वर्मा, पंकज सूर्यवंशी, धर्मेंद्र राठी, अनिल वार्ष्णेय, केके वार्ष्णेय सहित काफी संख्या में व्यापारी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें