फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एमजीएम काॅलेज में गिरोहों की फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। एमजीएम इंटर काॅलेज में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो गिरोहों के सदस्यों में जमकर फायरिंग हुई थी। इसमें पुलिस ने 17 युवकों के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। रात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन


एमजीएम काॅलेज में शुक्रवार को बाबा और शाका ग्रुप में विवाद हो गया था। रंगबाजी में दोनों गुटों के सदस्यों ने तमंचों से जमकर फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग होने पर भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार भाग खड़े हुए। रेहड़ी वाले रेहड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस के पहुंचने तक दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे पर फायरिंग करते रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग कर रहे युवक बाइकें छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने मौके से चले हुए कारतूसों के खोखे और चार बाइकें बरामद की थीं। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि शनिवार की मध्यरात्रि को दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से कस्बे की लोक व्यवस्था भंग हुई है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर कड़ी कार्रवाई की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें