राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बुधवार को आगरा रोड स्थित नलकूप कालोनी में आयोजित की गई। कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और दोपहर बाद एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि चौ. चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से कार्यालयों बंद रहे।
जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने सरकार पर राज्य कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, इसके बावजूद सरकार राज्य कर्मचारियों से किए हुए वायदों को भी पूरा नहीं कर रही है। इसके बाद राज्य कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांगों को पूरी करने की मांग की। इस मौके पर सुरेंशचंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, घनेंद्र सिंह यादव, जेएस दिनकर, मुहम्मद इरफान, अनवर सिंह, मुन्नालाल यादव मौजूद थे।