अवागढ़ में चुरथरा रोड पर ट्रक पलटने से लगा जाम।
- फोटो : अवागढ़ में चुरथरा रोड पर ट्रक पलटने से लगा जाम।
अवागढ़। चुरथरा रोड पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक पलट गया। इससे वहां वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा।
कस्बे से निकलते ही चुरथरा रोड पर ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। इसकी वजह से दोनों ओर का आवागमन प्रभावित हो गया मार्ग सकरा होने की वजह से वाहन नहीं निकल पा रहे थे।
ऐसे में दोनों साइडों में वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई और लोग परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जाम को खुलवाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाते हुए यातायात सुचारू कराया जा सका। इसमें करीब 3 घंटे लग गए।