फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक ने जीटी रोड पर दो खंभे तोड़े, नवमी पर बिजली-पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
शहर के जीटी पर ट्रक की टक्कर से टूटे पड़े विद्युत खंभे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। नगर पालिका फीडर की बिजली आपूर्ति 20 घंटे से ज्यादा ठप रहने से करीब 10 हजार की आबादी को खासी मुश्किल हुई। घरों में पानी की किल्लत से पूजा-पाठ और कन्या भोज में भी व्यवधान रहा। व्रत रखने वाले तमाम श्रद्धालु दोपहर बाद भोग लगा पाए।
विज्ञापन

रविवार रात 11:30 बजे के लगभग जीटी रोड पर ट्रक की टक्कर से बिजली के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे नगर पालिका फीडर से जुड़े मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई। लोगों की रात ऐसे ही कटी। सोमवार को नवरात्र की नवमी से लोग सुबह जल्द उठ गए। पूजा और भोग के लिए इन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ा। मुश्किल से पानी का इंतजाम हो सका। ऐसे में दोपहर बाद कन्या भोज कराया जा सका। सोमवार शाम तक टूटे खंभों की मरम्मत नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें