फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चावल भरा ट्रक पकड़ा, एसडीएम करेंगे जांच

Mon, 19 Aug 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राशन के चावल की कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन, पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें चावल के 510 बोरे भरे थे। यह चावल सरकारी आपूर्ति का है या नहीं, इसकी जांच एसडीएम के नेतृत्व में टीम करेगी।
विज्ञापन

थाना नयागांव पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें 510 बोरी चावल की मिलीं। मौके पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार पहुंचे। थाना नयागांव पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया। पूर्ति निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक में 510 बोरी चावल की पाई गईं हैं। जब चालक से जानकारी की गई तो बिल्टी में पाया गया कि कृष्ण ट्रेडर्स कायमगंज रोड सराय अगहत से माल लोड किया गया जो हरियाणा के लिए जा रहा था। जांच के लिए उप जिलाधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें